DESH KI AAWAJ

जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान संपूर्ति संस्कार – तेयुप चलथान

जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान संपूर्ति संस्कार – तेयुप चलथान

विकेश दक/दिव्यांग जगत

चलथान, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद्-चलथान द्वारा श्री शंकरलालजी दुगड़ के सुपुत्र, तेयूप परामर्शक, क्षेत्रीय ज्ञानशाला सहसंयोजक एवं संस्कारक श्री ज्ञान दुक्कड़ के 8 की तपस्या के उपलक्ष में तप अनुष्ठान संपूर्ति जैन संस्कार विधि से दिनांक 12 अगस्त 2022 शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान राम कबीर सोसाइटी – चलथान में करवाया गया। संस्कारक बिपीन पितलिया ने जैन मंत्रोच्चार के द्वारा मंगलभावना यंत्र स्थापित करवाकर कार्यक्रम संपादित किया । तेयुप उपाध्यक्ष दीपक खाब्या ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की 351 शाखाएं पूरे देश और विदेश मे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर, फिजूलखर्ची एवं हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपके परिवार में आने वाले किसी भी मांगलिक प्रसंग को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है। इस माध्यम से संस्कारक जैन मान्यताओ को भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करते है।संस्कारक बिपीन पितलिया ने उपस्थित परिवार जनों को आशीर्वाद के रूप में मंत्र सुनाकर उनसे वर्ष भर के लिए संकल्प त्याग करवाये। श्री ज्ञान दुगड़ ने चातुर्मास काल में 5 से ज्यादा जमीकंद का उपयोग न करने का संकल्प लिया, श्रीमति वर्षा दुगड़ ने 1 वर्ष तक बाज़ार की मिठाई न खाने के त्याग किए। अन्य परिवार जनों ने भी अपनी धारणा अनुसार त्याग संकल्प किए। कार्यक्रम में तेयूप उपाध्यक्ष दीपक खाब्या, सहमंत्री संजय बडोला, ज्ञानशाला मुख्य प्रक्षिषिका बाली खाब्या, महिला मंडल से रीना पितलिया, स्नेहा बडोला एवं परिवार जनो ने तपस्वी के तप की अनुमोदना करते हुए उनके प्रति मंगलकामना प्रेषित की। दुगड़ परिवार की ओर से श्री ज्ञान दुगड़ ने परिषद एवं संस्कारको के प्रति आभार ज्ञापित किया। विस्तृत जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी।

admin
Author: admin