आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
( पंडित पवन भारद्वाज मुंडावर )
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बधीन में सरपंच जगदीश प्रसाद मीणा , उपसरपंच गिरीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आजादी अमृत महोत्सव अभियान के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव में तिरंगा रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया । तिरंगा रैली बधीन पंचायत मुख्यालय से पूजा अर्चना व भारत माता के चित्र के सामने दीपक जलाकर भारत माता की जयकारों से शुरू की गई । गांव बधीन से लखीमपुर, दूनवास, छावडी़वास, क्यारा, भजनावास, तेजपुरा जाकर सभी को घर घर तिंरगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया । तिंरगा रैली पंचायत मुख्यालय बधीन वापस आकर सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में पंच बीरबल, पंच राजेश कुमार, पंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार, सुरेश प्रजापत, मामराज मीणा, कमल राजपूत, जितेन्द्र चौधरी दूनवास , संजु सिह तेजपुरा एवं बधिन ग्रामपंचायत के गांवों की युवा शक्ति सम्मिलित हुये ।
कार्यक्रम का संचालन सैक्रेटरी प्रकाश चंद गुर्जर , पंचायत कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार मीणा ने किया , तिंरगा रैली निकालते बधिन ग्रामपंचायत के प्रतिनिधि व युवा


