DESH KI AAWAJ

15 हजार रुपए की रिश्वत लेते नगर परिषद नारनौल का कर्मचारी चढ़ा विजिलेंस टीम के हाथ।

15 हजार रुपए की रिश्वत लेते नगर परिषद नारनौल का कर्मचारी चढ़ा विजिलेंस टीम के हाथ।

भगवत शर्मा/नारनौल हरियाणा दिव्यांग जगत

हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य देख रहे एक सर्वेयर को विजिलेंस टीम ने सोमवार देर शाम 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम उसे शिवाजी नगर स्थित विजिलेंस कार्यालय ले आई। जहां पर टीम आगामी कार्रवाई में लगी हुई थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में बनने वाले घरों के लिए नारनौल शहर के पंकज कुमार नामक एक युवक ने नगर परिषद में अप्लाई किया हुआ था। इसके लिए नगर परिषद में स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यालय में कार्यरत सर्वेयर अर्जुन कुमार से वह कई बार मिला, लेकिन अर्जुन उसको कई बार चक्कर लगवाता रहा। इस पर पंकज ने अर्जुन से उसका काम करने की बात कही। जिस पर अर्जुन ने पंकज से 20 हजार रुपए की डिमांड की। यह बात पीड़ित ने विजिलेंस को बताई। जिसके बाद सोमवार शाम को योजना अनुसार विजिलेंस ने पंकज को 15 हजार रुपए देकर पंकज को देने के लिए कहा। पंकज ने नगर परिषद पहुंच अर्जुन को पैसे पकड़ा दिए तथा टीम को इशारा कर दिया। इशारा पाते ही टीम ने अर्जुन को रंगे हाथों पकड़ लिया।

admin
Author: admin