सेल्यूट इस समाजसेवी को,दिव्यांग बेटी को गिफ्ट में मिली कार
सुधीर शर्मा/दिव्यांग जगत
बेरी स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह में दिव्यांग बेटी को कार भेंट की गई भामाशाह द्वारा-
सीकर जिले के गांव बेरी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती को फुलमाला व दिपक जलाकर की गई।इस कार्यक्रम में अनेक भामाशाहों व बेटियों का सम्मान साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।इस कार्यक्रम में भामाशाह सुखराम सारसर ने एक दिव्यांग बेटी सुनीता शर्मा को कार भेंट की।

- भारत विकास परिषद केकड़ी ने घुमन्तू परिवारों के संग बाटी दीपावली की खुशियां, मिठाईयां व पूजन सामग्री के किट किए वितरितमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। दीपावली का पर्व केवल अपने घरों को रोशन करने और खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि समाज के उन जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां… Read more: भारत विकास परिषद केकड़ी ने घुमन्तू परिवारों के संग बाटी दीपावली की खुशियां, मिठाईयां व पूजन सामग्री के किट किए वितरित
- देरांठू में ‘समावेश रथ’ के तहत धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, दिव्यांगो के साथ पूजा अर्चना व सुरक्षित आतिशबाजी के दिया समानता व समावेशन का सन्देशमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल (RMKM), चाचियावास द्वारा संचालित ‘समावेश रथ (Inclusion on Wheels)’ परियोजना के अंतर्गत श्रीनगर ब्लॉक की देराठू ग्राम पंचायत में धनतेरस… Read more: देरांठू में ‘समावेश रथ’ के तहत धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, दिव्यांगो के साथ पूजा अर्चना व सुरक्षित आतिशबाजी के दिया समानता व समावेशन का सन्देश
- टीचर भर्ती रद्द हुई तो करने लगी सिलाई, अब बन गई सरपंच —शारदा राणा ने 6 करोड़पति उम्मीदवारो को चुनाव में पटकनी देकर बनी सरपंचमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । कहते हैं कि किस्मत कब और कहां पलट जाए, कोई नहीं जानता। जिस महिला का सपना शिक्षक बनकर बच्चों का भविष्य संवारने का… Read more: टीचर भर्ती रद्द हुई तो करने लगी सिलाई, अब बन गई सरपंच —शारदा राणा ने 6 करोड़पति उम्मीदवारो को चुनाव में पटकनी देकर बनी सरपंच
जो दोनों पैरों से निशक्त है। कार की चाबी पाकर सुनीता को खुशी के आंसु आ गये। सुनीता का कहना है कि कार मिलने से व बहुत खुश हैं। सुनीता ने गांव से ही 12 वी कक्षा पास की है सुनीता ने बताया कि दिव्यांग को कभी भी हार नहीं माननी चाहिए । खुद को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। सुनीता ने कार के लिए सरपंच का बहुत बहुत आभार जताया। अनेक बेटियों का भी सम्मान किया जिनमें कोमल मोनिका ललिता लक्ष्मी थी।इस कार्यक्रम में अनेक भामाशाह शामिल हुए किरण मील, उप सरपंच भंवर सिंह, श्रवणी देवी झाझडिय़ा, भंवर सिंह, व कुम्भाराम गुर्जर सीताराम ने भी सुनीता की मदद की। ग्रामीणों का जज्बा देखने लायक था। सुनीता की शादी मई में होने वाली है।वो दोनों पैरों से निशक्त है। लेकिन उसकी हिम्मत काबिले तारीफ है।उसी हिम्मत का उसे सम्मान मिला है। प्रधानाध्यापक मदन सिंह महला ने इस पहल को काफी सराहा। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र काजला ने किया।

