वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी में VPL क्रिकेट सीजन-2 का पोस्टर विमोचन, टीमों का हुआ आक्शन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले VPL क्रिकेट सीजन-2 को लेकर रविवार को केशव कॉलेज परिसर में पोस्टर विमोचन एवं टीम चयन ऑक्शन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम वैष्णव डाबर (अध्यक्ष छात्रावास) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में परमेश्वर वैष्णव अरनिया, उत्तम वैष्णव (VPL संयोजक), राम वैष्णव तिरुपति एवं परमेश्वर टीलावत (VPL अध्यक्ष) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
VPL संयोजक उत्तम वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें एवं 112 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में केकड़ी एवं आसपास क्षेत्र के साथ-साथ जोधपुर, उज्जैन, नागौर, बूंदी, टोंक, पाली सहित अजमेर जिले के वैष्णव युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 31,000 रुपए तथा द्वितीय विजेता को 21,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
VPL अध्यक्ष परमेश्वर टीलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में वैष्णव मीडिया किंग्स, वैष्णव वेंगार्ड, वैष्णव भक्त, वैष्णव इंडियंस, वैष्णव पैंथर, वैष्णव सुपर किंग्स, वैष्णव योद्धा एवं वैष्णव युवा स्टार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान टीम ऑक्शन प्रक्रिया भी आकर्षण का केंद्र रही, जहां खिलाड़ियों का चयन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।


