DESH KI AAWAJ

विश्व मातृभाषा दिवस पर राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र में किया श्रमदान

विश्व मातृभाषा दिवस पर राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र में किया श्रमदान
-नियामत जमाला-
भादरा,21 फरवरी/ विश्व मातृभाषा दिवस पर बुधवार को स्थानीय  श्री कल्याण भूमि परिसर में स्थित राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र में पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ताओं एवं राजस्थानी भाषा प्रेमियों ने श्रमदान करते हुए पूर्व में रोपित पौधों में पानी दिया व पक्षियों को चुग्गा डाला।इस अवसर पर पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य साहित्यकार पवन शर्मा ने पर्यावरण पाठशाला द्वारा प्रदेश भर में चल रहे  राम रूँख अभियान  की जानकारी देते हुए एक पौधा लगा कर श्री गणेश किया। भारतीय कला साहित्य परिषद् भादरा के सचिव विजय सिंह सांखला ने विश्व मातृभाषा दिवस पर राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किये जाने की मांग के लिए सभी से सहयोग की अपील की।इस मौके पर देवेश शर्मा, कीर्ति शर्मा,नवीन शर्मा,नत्थू राम व ओमप्रकाश ने भी सेवाएं दी।
फोटो- राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित क्षेत्र भादरा में राम रूँख अभियान के तहत पौधा लगाते पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता

admin
Author: admin