DESH KI AAWAJ

आजाद चौक युवा संगठन व नया बाजार एसोसिएशन की ओर से दिवंगत सीडीएस श्री विपिन रावत उनकी पत्नी व सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

आजाद चौक युवा संगठन व नया बाजार एसोसिएशन की ओर से दिवंगत सीडीएस श्री विपिन रावत उनकी पत्नी व सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज़ पेपर & चैनल

आज स्थानीय आजाद चौक परिसर में आजाद चौक युवा संगठन व नया बाजार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में दिवंगत सीडीएस श्री विपिन रावत उनकी पत्नी वह सभी सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई! दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया आजाद चौक युवा संगठन के संरक्षक विजय जिंदल ने बताया कि यह एक बहुत ही दुखद व हृदय विदारक घटना है! देश के लिए अभूतपूर्व क्षति है इसका हम सभी को गहरा आघात लगा है तथा जिनके भय से दुश्मन देश कांपते थे ऐसे रणनीतिकार दुश्मन को घर में घुसकर अपने सैनिकों को सुरक्षित वापस लाने का मादा रखने वाले अनुभवी को हमने आज खो दिया! श्रद्धांजलि देने वालों में संगठन के प्रधान लोकेश शर्मा, उप-प्रधान मोहित जिंदल, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, भगत सिंह सैनी, बल्लू चौधरी, सुरजीत अरोड़ा, रिंकू जैन, अशोक सैनी हर्ष तनेजा, पुनीत जिंदल, नरेश गोगिया, बाल किशन सैनी, मनोज जैन आदि उपस्थित थे!

admin
Author: admin