DESH KI AAWAJ

भादरा: चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामों से निस्तारित किए गए 357 प्रकरण एवं 18797201 रूपये के अवार्ड पारित

भादरा: चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामों से निस्तारित किए गए 357 प्रकरण एवं 18797201 रूपये के अवार्ड पारित
-नियामत जमाला-
 भादरा, 11 दिसंबर/ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार भादरा मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तीन बैंचों का गठन किया गया। जिनमें प्रथम बैंच के अध्यक्ष   कमल लोहिया, आर.जे.एस. (जिला न्यायाधीश संवर्ग) एवं सदस्य कृष्ण गर्ग अधिवक्ता थे, द्वितीय बैंच की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बेड़ा सज्जन, आर.जे.एस. वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट व बैंच के सदस्य राजेन्द्र कुमार गोयल अधिवक्ता थे तथा तृतीय बैंच की अध्यक्ष सुश्री निधि पूनियां, आर.जे.एस. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मैजिस्ट्रेट तथा बैंच के सदस्य मदनलाल सोनी अधिवक्ता थे। चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित कुल 771 एवं प्रिलिटिगेशन धन संबंधी प्रकरण 61 कुल 832 प्रकरण (प्रकृति अनुसार-दांण्डिक शमनीय अपराध के 116, 138 एन.आई.एक्ट के 265, धन वसूल मामले के 87, एम.ए.सी.टी.के 30, वैवाहिक विवाद के 205, अन्य सिविल मामले 68, प्रिलिटिगेशन में धन संबंधी मामले 61 रैफर किए गए थे, जिनमें से 337 व 20 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का (प्रकृति अनुसार- दांण्डिक शमनीय अपराध के 93, 138 एन.आई.एक्ट के 46, धन वसूल मामले 24, एम.ए.सी.टी.के 8, वैवाहिक विवाद के 132, अन्य सिविल मामले 34 एवं प्रिलिटिगेशन धन संबंधी मामले 20) इस प्रकार कुल 357 प्रकरणों का जरिए राजीनामा निस्तारण किया गया तथा 18797201 रूपये के अवार्ड पारित किए गए तथा द्वितीय बैंच की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बेड़ा सज्जन वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट द्वारा 10 वर्ष पुराने  एक सिविल वाद के प्रकरण का निस्तारण जरिए राजीनामा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्तागण द्वारा भी प्रकरणों के निस्तारण में भरपूर सहयोग किया गया। इस अवसर पर एस.बी.आई., भादरा, छानीबड़ी, कोर्ट के पास की ब्रांच, मूर्ति चौक एवं मरूधरा ग्रामीण बैंक एवं पी.एन.बी. के शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहे। एस.बी.आई., मूर्ति चौक, भादरा एवं कोर्ट के नजदीक एस.बी.आई. भादरा के शाखा प्रबन्धक सुनील कुमार तथा चतुर्भुज सिंह निर्वाण द्वारा प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में अप्रार्थीगणों से समझाइश की जाकर प्रकरणों को जरिए राजीनामा निस्तारित करवाएं गए।
फोटो- राष्ट्रीय लोक अदालत का दृश्य

admin
Author: admin