DESH KI AAWAJ

नसीराबाद उपखंड अधिकारी गुप्ता ने किया न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के पोस्टर का विमोचन

नसीराबाद उपखंड अधिकारी गुप्ता ने किया न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के पोस्टर का विमोचन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर में गुरुवार को उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने उपखंड कार्यालय में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के पोस्टर का विमोचन किया । न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार प्रजापत ने बताया कि कोरोना जागरूकता के पोस्टर नगर के सभी सार्वजनिक स्थानो पर लगाए गए हैं । प्रजापत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को हराना होगा तो आमजन को मास्क लगाना होगा । पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार प्रजापत , जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार वर्मा , पोस्टर सौजन्य करता लक्ष्मण पारवानी सहित संगठन के कई सदस्य गण मौजूद रहे ।

admin
Author: admin