अलवर शहर के वाडों में पेयजल की समस्या से परेशान हो रहे वार्डवासी । पूर्व सभापति एवं उपसभापति के ससपेंड होने के चलते उनके वाडों मै पेयजल समस्या का नही हो रह समाधान
अलवर शहर के वाडों में पेयजल की समस्या से परेशान हो रहे वार्डवासी । पूर्व सभापति एवं उपसभापति के ससपेंड होने के चलते उनके वाडों मै पेयजल समस्या का नही हो रह समाधान
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
अलवर। नगर परिषद की पूर्व सभापति बीना गुप्ता व उप सभापति घनश्याम गुर्जर के वार्ड वासी 6 महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं सरकार ने अलवर नगर परिषद की पूर्व सभापति बीना गुप्ता व उप सभापति घनश्याम गुर्जर को सस्पेंड किया उसके बाद से ही वार्ड की जनता की सुनवाई कमजोर पड़ गई हैवार्ड 19 व 20 के महिला पुरुषों ने कहा कि 6 माह से पानी का संकट बढ़ गया है। पहले एडीएम को ज्ञापन दे चुके हैं। दोनों वार्ड में बोरिंग भी कम है। मोटर भी पानी की सही नहीं है। मजबूरी में लोग 400 रुपए में टैंकर मंगा रहे हैं। पेयजल समस्या से परेशान होकर बुधवार को वार्ड वासियों ने जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया है कि वार्ड 19 व वार्ड 20 में 6 माह से पानी का संकट बढ़ गया है। लोगो को मजबूरी में 400 रुपए का टैंकर मंगावा कर गुजारा करना पड़ रहा है जिम्मेदार विभाग के अधिकारी भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं।रोजाना 400 रुपए कापानी भी नहीं खरीद सकते हैं। खूब शिकायत कर चुके हैं। वार्ड 19 व 20 में यह समस्या अधिक है। अभी तो गर्मी प्रारंभ भी नही हुई है और पेयजल समस्या बढ़ गई है जब गर्मी चालू होगी तब अधिकारी जनता को क्या जवाब देंगे
बाइट-परेशान वाशिंदे विनोद कुमार

