DESH KI AAWAJ

पाली जिले मे कोविड सहायक की हत्या की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही हेतू नसीराबाद कोविड सहायको ने दिया ज्ञापन

पाली जिले मे कोविड सहायक की हत्या की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही हेतू नसीराबाद कोविड सहायको ने दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन कोविड हेल्थ सहायक के प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान हनफी के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष श्री नगर सद्दाम हुसैन तवर व अजमेर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मार्टिन सोलोमन ने साथी भाई जितेंद्र पाल कोविड सहायक की पाली में हुई निर्मम हत्या को लेकर नसीराबाद तहसीलदार भवंरलाल सैन को मांग पत्र देकर आग्रह किया कि हमारे साथी जितेंद्र पाल मेघवाल की निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच करा कर हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाने की मांग की । साथ ही उनके परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी मुहैया करवाने , व उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कराने का मांग पत्र सौपा । ज्ञापन देते समय ब्लॉक श्रीनगर उपाध्यक्ष प्रियंका गोमा, ब्लॉक श्रीनगर संगठन मंत्री घनश्याम चौधरी, ब्लॉक श्रीनगर मीडिया प्रभारी गणेश कच्छावा, अविनाश रेगर, सुनील कुमार प्रजापत, देवेंद्र शर्मा, विजयलक्ष्मी, पुष्पेंद्र, कमलेश, अनिल आचार्य, नरेंद्र, नरेश मीणा आदि उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin