DESH KI AAWAJ

पैरालिंपिक खेलों में भारत का कमाल: ऊंची कूद में निषाद कुमार की ‘चांदी

जापान की राजधानी में जारी पैरालिंपिक खेलों में आज भारत की ‘चांदी’ हो गई। टेबल टेनिस में भाविनाबेन के बाद ऐथलेटिक्स में निषाद कुमार ने भी सिल्वर मेडल जीत लिया। ऊंची कूद T47 event में भाग लेने वाले निषाद ने 2.06 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

निषाद ने तीन साल पहले शुरू किया खेलना

साल 2019 में खेलों में डेब्यू करने वाले निषाद की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। पैरालिपिंक सिल्वल मेडल जीतते हुए उन्होंने एशियन रेकॉर्ड की बराबरी भी कर दी। यह निषाद कुमार का व्यक्तितगत बेस्ट प्रदर्शन है। भारत के एक अन्य ऐथलीट राम पाल का खेल भी सराहनीय रहा। 1.94 मीटर की जंप के साथ वह पांचवें पोजिशन पर रहे, उनका भी यह करियर बेस्ट परफॉर्मेंस है।

गोल्ड जीतकर कटाया था पैरालिंपिक का टिकट
निषाद कुमार ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने तोक्यो पैरालिंपिक का टिकट भी हासिल किया था। फरवरी 2021 में वह साई बेंगलुरु कॉम्पलेक्स में कैंप के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उन्होंने न केवल महामारी को मात दी, बल्कि तोक्यो की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

admin
Author: admin