DESH KI AAWAJ

भाजपा की सशक्त मंडल अभियान की बैठक में बूथ मजबूर व सशक्त करने पर दिया जोर

भाजपा की सशक्त मंडल अभियान की बैठक में बूथ मजबूर व सशक्त करने पर दिया जोर
-नियामत जमाला-
भादरा, 19 सितंबर /भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भादरा द्वारा ‘ ‘सशक्त मडल अभियान ‘ के अंतर्गत रविवार को नगर मंडल भादरा के बूथ अध्यक्षों ,शक्ति केंद्रों ,शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा नगर मंडल महामंत्री गौरव सोनी ने भाजपा भादरा नगर मंडल के प्रत्येक बूथ को धरातल पर मजबूत और सशक्त करने के लिए सभी बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया।
बैठक में मंडल प्रवासी मदन थोरी, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र खन्ना ,महामंत्री गौरव सोनी, हरि प्रकाश शर्मा, दीपचंद बेनीवाल ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दीपक स्वामी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ झोरड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रेम स्वामी ,पार्षद शारदा स्वामी, एडवोकेट असलम खोखर ,युवराज धानका ,सुशील मोरिया, लकी पेंटर, राकेश भार्गव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin
Author: admin