DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर का होली स्नेह मिलन 27 मार्च को

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर का होली स्नेह मिलन 27 मार्च को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर का होली स्नेह मिलन समारोह एवं बैठक दिनांक 27 मार्च रविवार को वैष्णव छात्रावास अजमेर मे प्रात 11 बजे रखीं गई है । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर वैष्णव , हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्नेह मिलन कार्यक्रम के पूर्व एक बैठक आयोजित की जायेगी । जिसमे कुछ विचारणीय बिन्दुओं पर चर्चा की जायेंगी । जिसमे महासभा अजमेर के सदस्य संख्या बढ़ाने , अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के चुनाव की तारीख तय करने , वैष्णव मार्तण्ड मासिक पत्रिका के 75 वर्ष होने पर समारोह का आयोजन करवाने के साथ अन्य बिन्दुओ पर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की अनुमति से चर्चा की जायेगी । अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि , आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम एंव बैठक मे सभी सदस्य पधारकर सुझाव प्रदान करे।

admin
Author: admin