DESH KI AAWAJ

राजस्थान लोक आयोग ने जारी की सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज आँफिसर ग्रेड-। साक्षात्कार तिथि

राजस्थान लोक आयोग ने जारी की सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज आँफिसर ग्रेड-। साक्षात्कार तिथि

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज आँफिसर ग्रेड-प्रथम (वन विभाग) 2018 परीक्षा के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया। सचिव एच एल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार दिनांक 30 मार्च 2022 से दिनांक 26 अप्रेल 2022 तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार पत्रों को आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिया जाएगा।

लाने होंगे मूल दस्तावेज व 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट
साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थीेंयो को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार दिनांक से 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना किया जाना अनिवार्य है।

admin
Author: admin