गोविन्द नारायण शर्मा को पुनः मिली अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा गोविंद नारायण शर्मा को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अजमेर के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। शर्मा द्वारा पुनः मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किए जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव एवं शैक्षिक क्षेत्र में दी गई सेवाओं से जिले में शिक्षा संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार शर्मा वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।


