DESH KI AAWAJ

दिव्यांगजनों के खिले चेहरे,पूर्व आयुक्त धन्नाराम पुरोहित ने कहा मेरा जीवन समर्पित दिव्यांग सेवा में।

आज जालोर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति एवं जीवास फाउंडेशन के तत्वावधान में दिव्यांगों हेतु निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया, शिविर में मुख्य अतिथि श्री धन्नाराम जी पुरोहित पूर्व मंत्री एवं आयुक्त विशेष योग्यजन राजस्थान, श्री रविन्द्र सिंह जी बालावत,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जालोर एवं सदस्य,बीजेपी राष्ट्रीय परिषद, श्री सांवलाराम जी देवासी पूर्व चेयरमैन नगरपालिका भीनमाल, श्री एच सी मेहता जी, श्री वैभव जी भंडारी सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया, शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम उपकरण, ट्राइसायकल, कैलिपर्स उपलब्ध करवाए गए, जिले एवं आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में विशेष योग्यजन लाभान्वित हुए, श्री पुरोहित ने शिविर में आए दिव्यांग भाई बहनों से आत्मीय मुलाकात की एवं संबोधित करते हुए आयोजकों को ऐसे पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया, अन्य वक्ताओं ने शिविर आयोजन के लिए समिति एवं विशेषज्ञ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

admin
Author: admin