क्या आपने देखी हैं ऐसी मूली। सब देखते रह गए
सवा तीन फीट व साढे़ छः किलो से अधिक की भारी भरकम मूली
राकेश अग्रवाल सवाई माधोपुर – किस खेत की मूली है…के व्यंग्य से आदमी को भले ही अदना आंका जाता है। लेकिन सवाईमाधोपुर में आदर्श नगर बगीची निवासी ओम प्रकाश मीना के खाली भूखण्ड में उपजी मेगा मूली ने भूखण्ड और मालिक का कद बढ़ा दिया है। सवा तीन फुट लम्बी मूली 6 किलो 700 ग्राम वजनी है।
मीना ने बताया कि मेगा मूली भूखण्ड में जमीन से सवा एक फीट ऊपर आने से उसे इसके अतिविकसित होने का पता चला। खुदाई की तो दो फीट मूली जमीन के अंदर थी। मकान के सामने एक अन्य खाली भूखण्ड में दो माह पहले लहसन ,टमाटर,धनिया ,मैथी ,पालक वह चुकंदर के साथ – साथ मूली भी बोई थी । सभी सब्जियों में जैविक खाद का प्रयोग किया गया ।परिणाम स्वरूप भूखण्ड में सामान्य से अधिक विकसित मूली की पैदावार है मीना के अनुसार उसने भूखण्ड में गोबर का खाद डाला था। जैविक खाद देने व भूमि में पोषक तत्वों की अधिकता से अतिपोषण मिलने से मूली ज्यादा विकसित हो गई। इधर भूखण्ड में उपजी भारी भरकम मेगा मूली कोलोनी में चर्चा का विषय रही।


