राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को यथावत करने की मांग करते हुए , युवा मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को सौंपा ज्ञापन
राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को यथावत करने की मांग करते हुए , युवा मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को सौंपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम को यथावत नियमित रूप से जारी रखने की मांग करते हुए ब्लॉक श्रीनगर के राजीव गांधी युवा मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवा मित्रों का कहना है कि वर्ष 2021 से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम राजीव गांधी युवा मित्र बखूबी कर रहे थे । वर्तमान में केंद्र सरकार के महत्त्वपूर्ण विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी युवा मित्र अपनी भागीदारी निभा रहे । लेकिन वर्तमान भजनलाल सरकार ने इस प्रोग्राम को बंद करने के लिए आदेश जारी कर दिया । जिसे पूरे प्रदेश में 5 हजार के करीब युवा मित्र बेरोजगार हो गए। युवा मित्रों का कहना है कि सरकार से निवेदन है कि इस RYM प्रोग्राम को जारी रखे और कार्यक्रम को नियमित रूप से जारी रखने का आदेश जारी करे । जिसे 5 हजार युवा मित्र बेरोजगार होने से बच सके। ज्ञापन देते समय ब्लॉक श्रीनगर के राजीव गांधी युवा मित्र शिवजी राम गुर्जर, नवीन पारीक, अखिल पारीक, अमीना बानो, शिवानी पांचाल, दिलखुश प्रजापत, करण प्रकाश, निया रैगर और सी आर जन प्रतिनिधि एडवोकेट गोरधन लाल गुर्जर,एडवोकेट हरिराम गुर्जर आदि मौजूद थे।


