DESH KI AAWAJ

अबाध्य अनुदान से मिली राशि से नसीराबाद के सभी वार्डों मे ब्लॉक लगाने व नालियों को सुधारने की मांग

अबाध्य अनुदान से मिली राशि से नसीराबाद के सभी वार्डों मे ब्लॉक लगाने व नालियों को सुधारने की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। छावनी परिषद नसीराबाद के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया ने छावनी परिषद के अधिशाक्षी अधिकारी को पत्र लिखकर अबाध्य अनुदान से मिली प्रथम किस्त राशि 87.85 लाख की राशि को नसीराबाद के समस्त वार्डों मे स्वच्छ भारत के तहत ब्लॉक लगवाने व क्षतिग्रस्त हो रखी नालियों को सुधारने की मांग की है । गदिया ने बताया कि इससे आम जनता जो काफी समय से परेशान है , उनकी परेशानी दूर होगी । वह साफ सफाई करने मे फिर परेशानी नही होगी व नसीराबाद का सोन्दर्य करण भी हो सकेगा ।

admin
Author: admin