दुर्गाष्टमी पर राजगढ़ धाम मे बेटियो ने चढ़ाया झण्ड़ा
दुर्गाष्टमी पर राजगढ़ धाम मे बेटियो ने चढ़ाया झण्ड़ा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र मे स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ मे चैत्र नवरात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ अखण्ड ज्योति के दर्शन व चमत्कारी चिमटी पाने के लिए चली आ रही है। धाम के प्रवक्ता अविनाष सेन ने बताया कि चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान धाम पर आने वाले श्रद्धालुओ के लिये श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थाये की जा रही है। चैत्र नवरात्रा दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर भक्तों द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भैरव बाबा की प्रसादी की गई । इस दौरान बाबा भैरव व माँ कालिका के ध्वज भी चढाये गये। दुर्गाष्टमी को धाम पर एम एल ड़ी शिक्षण संस्थान की बालिकाओ ने बाबा भैरव व माँ काली के मनभावन भजनों की प्रस्तुति देकर आए हुए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उसके बाद बालिको के द्वारा माँ कालिका के श्री चरणो में ध्वजा भी चढ़ाई। चम्पालाल महाराज ने धाम पर चल रहे बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ महाअभियान में हजारो भक्तो को संबोधित करते हुए कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया व कहा कि बेटी भाग्य विधाता से अपना भाग्य स्वयं लिखाकर लाती है और बेटी लक्ष्मी का रूप होती है। बेटी को इंसान कोख में मारकर जो पाप करता है उसे भगवान कभी माफी नही करता है । साथ ही ये भी बताया कि नशा नाश का कारण है नशा अपराध की जड़ है इसलिये नशे का त्याग करना चाहिये। नवरात्रा के दौरान श्रद्धालुगण अपने नवीन वाहनो का मुहूर्त राजगढ़ धाम पर चम्पालाल महाराज के कर कमलो द्वारा करवा रहे है।


