DESH KI AAWAJ

झड़वासा विद्यालय के किशोरी मेले में बच्चों ने प्रदर्शित किये एक से बढ़कर एक मॉडल

किशोरी शैक्षिक उत्सव

झड़वासा विद्यालय के किशोरी मेले में बच्चों ने प्रदर्शित किये एक से बढ़कर एक मॉडल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झड़वासा में कक्षा 6 से 11 वीं तक के छात्र छात्राओं ने गुरुवार को किशोरी मेले में एक से बढ़कर एक जैसे पर्यावरण, भारत का संघीय ढांचा, लोकतंत्र की संरचना, स्वच्छता, आसान गणित सीखना, सोलर, विभिन्न छात्रवर्ती योजना, एसिड रेन और ग्रह संरचना आदि पर कई मॉडल प्रदर्शित किये।
किशोरी मेला प्रभारी वरिष्ठ अध्यापिका सुदेश कुमारी ने बताया की प्रधानाचार्य कौशल्या यादव के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन और कुछ सीखने की ललक के लिए यह किशोरी मेले का आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों के सभी सीनियर व जूनियर ग्रुपों के छात्र छत्राओं को छः जॉन में बांटा गया जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया और साथ ही निर्णायक व्याख्याता पूजा सिंघल, वरिष्ठ अध्यापिका प्रतिभा शर्मा व अध्यापक चिरन्जी लाल द्वारा सभी मॉडलों का निरीक्षण कर जज किया गया।
जिसमें से जूनियर वर्ग के जॉन प्रथम व द्वितीय हिंदी व अंग्रेजी में झड़वासा से मंजीत व मोतीपुरा से प्रतिभा यादव ऐसे ही जॉन द्वितीय में गणित विज्ञान में कक्षा 8 के उज्ज्वल जांगिड़, एकलव्य और अनुराग तथा जॉन तृतीय सामान्य विज्ञान में अनु गुर्जर का चयन किया गया।
इसी तरह सीनियर वर्ग में जॉन प्रथम के हिंदी व गणित में भानु प्रताप व रोहित मेघवंशी का जॉन द्वितीय के गणित व विज्ञान में दिलराज चौधरी तथा जॉन तृतीय के बाल अधिकार में रिंकू जाट, खुशी व सन्तोष का चयन किया गया।
उक्त चयन छात्र छत्राओं को भामाशाह दिनेश सोनी द्वारा पुरष्कार दिया जाएगा।
मंच संचालन व्यख्याता हेमराज मेघवंशी द्वारा किया गया।

admin
Author: admin