चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
अलवर मुंडावर( संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज)
श्री परशुराम कला मंदिर समिति की ओर से नेहरू गार्डन में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा अनावरण के भव्य समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जितेंद्र सिंह एवं केबिनेट मंत्री श्री टीकाराम जूली के साथ राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक शामिल हुए।
उसके बाद नारायणपुर के गढ़ी में रामेश्वर सैनी के निधन पर शोक सभा पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दी तथा नारायणपुर में जनसमूह को श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी, उसके बाद ज्ञानपुरा व चतरपुरा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को बूथ स्तर पर और भी ज्यादा मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया। फिर हरसौरा में पहुंचकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं व आवश्यकताओं को दूर करने को लेकर जनसुनवाई की। इस दौरान उनके साथ अभिषेक शर्मा, रामशरण सैनी, जोगेंद्र चौहान, महेंद्र सैनी, विकास कुमावत, गजेंद्र चौधरी, जितेंद्र शर्मा, योगेश सैनी, लोकेश, शेरसिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


