महाशिवरात्रि। के मेले के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं भगवान शिव का किया जलाभिषेक
महाशिवरात्रि। के मेले के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं भगवान शिव का किया जलाभिषेक।
अलवर मुंडावर (संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज।)
मुण्डावर क्षेत्र के शामदा गाँव में महाशिवरात्रि के मेले के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का किया जलाभिषेक।
मेले में मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस नेता “ललित यादव” एवं जिला पार्षद भीमराज यादव रहें।
ललित यादव ने भगवान शिव के चरणों में हाजिर लगाते हुए क्षेत्र के अमन चयन की दुआ मांगी।
जयवीर भाटी की पार्टी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।
इस अवसर पर शामदा सरपंच बजरंगसिंह चौहान, पूर्व सरपंच सोमदत्त, पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर, रामवतार ठेकेदार, रतिराम गुर्जर, पूर्व सरपंच रामवतार सैनी, कैलाश छावडी, सत्यवीर छावड़ी आदि मौजूद रहे।
मंच संचालन मोहरसिंह पीटीआई ने किया।


