DESH KI AAWAJ

सचिन पायलट का बड़ा बयान,दिव्यांगों के लिए कही यह बड़ी बात

दिव्यांग भाई बहिनों की हर सम्भव मदद करें – सचिन पायलट

टोंक। टोंक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से निःशुल्क स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 दिव्यांगों को नि:शुल्क स्कूटी बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि सरकार, समाज, जनप्रतिनिधि की यह जिम्मेदारी है कि हमारे दिव्यांग भाई-बहनों की हर सम्भव सहायता की जाए। जो दिव्यांग स्कूटी, ट्राईसाइकिल और अन्य सहायता उपकरणों को प्राप्त करने के मानदंड पूरा नहीं कर रहे है, उनको भी मदद मिले। इसके लिए हम सभी को मिलकर कोशिश करने होगी।

पायलट ने कहा कि टोंक दिव्यांगों को स्कूटी और दूसरे वाहन बांटने में प्रदेश में पहला जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी दिव्यांग स्कूटी, ट्राईसाइकिल और अन्य सहायता उपकरणों से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शारीरिक रूप से भले ही कमजोर हों लेकिन उनका मनोबल, उत्साह, काम के प्रति जज्बा और कार्य क्षमता किसी भी शारीरिक रूप से पूर्ण व्यक्ति से ज्यादा होती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवली-उनियारा विधायक हरीश चंद मीना ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। हमारे दिव्यांग भाई-बहनों को राज्य सरकार की ओर से दी जा रही मदद उनका हक है। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि दिव्यांगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले। निवाई-पीपलू विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों की हर संभव मदद कर रही है। हम सभी को इन्हें प्रोत्साहित कर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करने चाहिए।

admin
Author: admin