भीलवाड़ा-अजमेर हाई-वे पर बड़ा सड़क हादसा
भीलवाड़ा-अजमेर हाई-वे पर बड़ा सड़क हादसा
अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, 2 लोगों की मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भीलवाड़ा अजमेर हाईवे पर हुआ बडा हादसा । अनियंत्रित होकर आ रही एक कार डिवाईडर से जा टकराई । हादशे मे 2 लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मामला भीलवाड़ा रायला थाना क्षेत्र का है । हादसे में 8 साल के मासूम और 60 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई । वही हादसे में 6 घायलों को जिला चिकित्सालय मे रैफर कर दिया । जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 8 लोग कार में सवार होकर मसूदा जा रहे थे । हादसे के बाद हाई-वे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। जिसे पुलिस व हाईवे विभाग के कर्मचारियों ने गाडियों को व्यवस्थित कर लगा जाम खुलवाया ।


