दिव्यांगो के लिए बड़ी राहत , मुख्यमंत्री स्कूटी योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। राजस्थान सरकार ने दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए, पात्र दिव्यांगजनों को शिक्षा और रोजगार हेतु निःशुल्क स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी, 31 जुलाई 2026 तक ई-मित्र और SSO पोर्टल से आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई, 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले UDID कार्ड धारी पात्र माने जाएंगे, 18 से 45 वर्ष आयु सीमा अनिवार्य आय और दस्तावेजों की जांच के बाद चयन होगा, योजना का उद्देश्य दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाकर जीवन में गतिशीलता देना है, यह जानकारी सामाजिक न्याय विभाग उप निदेशक जितेन्द्र कुमार गढ़वाल ने दी ।

