DESH KI AAWAJ

अहैडा मे वार्षिकोत्सव एव भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

अहैडा मे वार्षिकोत्सव एव भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रामसर के निकटतम ग्राम अहैडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह बडे धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर प्रतिभाशाली एवं होनहार छात्र छात्राओ को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया । साथ ही विद्यालय मे सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहो का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक भागचन्द बैरवा को ग्राम पंचायत भगवन्तपुरा द्वारा श्रेष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया । शिक्षक भागचन्द बैरवा ने बताया की कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सरवाड़ तहसीलदार रामकल्याण मीणा, एव विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापरिषद सदस्य कांग्रेस युवा नेता जसराज डाबला व एसीबीईओ लक्ष्मण सिंह चौधरी,सराना थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठोड,किशनगढ विधायक प्रतिनिध केदारचन्द साहू एव ग्राम पंचायत भगवन्तपुरा सरपंच रामसिंह चोधरी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ममता जैन ने की वही मचं संचालन नरेन्द्र उज्जवल ने किया । इस अवसर पर मीना कुमारी , पूर्व सरपंच गोपी लाल चोधरी, रामदयाल बैरवा डबरेला , रामदयाल बैरवा केरियाकलां, एसएमसी अध्यक्ष रामस्वरूप प्रजापत,सावरलाल चौधरी ,भगवान सहाय ,अनवर हुसैन, नेकराम सायक , रामस्वरुप झारोटीया,शिवराज बैरवा डबरेला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin