साइकिले पाकर काफी खुश हुई विद्यालय की छात्राएं

साइकिले पाकर काफी खुश हुई विद्यालय की छात्राएं
-नियामत जमाला-
भादरा, 11 दिसंबर / क्षेत्र के गांव मुन्दड़ियाबड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सत्र् 2021-2022 की कक्षा 9 वीं व 10वीं की 18 छात्राओं को राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिले वितरण की गई। छात्राएं साइकिले पाकर काफी खुश हुई।साइकिल वितरण के अवसर पर सरपंच कुरड़ाराम, विद्यालय प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार,विद्यालय समिति सदस्य, युवा ग्रामीण विकास कमेटी उपाध्यक्ष भंवरलाल धानिया, सतवीर, सुभाष, भादरराम, राजेश कुमार अध्यापक, सुमन व बादो देवी आदि मौजूद थे।
फोटो-विद्यालय में साइकिलों के साथ छात्राएं

Author: admin

Comments (0)
Add Comment