युवा ब्राह्मण सभा परिवार एवम मिशन डिफेंस एकेडमी ने किया सर्व समाज के रीट परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन एवम ठहरने की व्यवस्था ।

युवा ब्राह्मण सभा परिवार एवम मिशन डिफेंस एकेडमी ने किया सर्व समाज के रीट परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन एवम ठहरने की व्यवस्था ।

पंडित पवन भारद्वाज अलवर
अलवर आज अंतिम दिन रीट अभियार्थियों को तिलक लगा कर किया विदा , अभियार्थियों ने जताया आभार ।

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया प्रत्येक प्रतियोगिता परीक्षा की भांति दिनाक 23 और 24 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित रीट परीक्षा में सर्व समाज के लोगों के लिए दिनांक 22 तारीख से राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अलवर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों को निशुल्क भोजन एवम आवास उपलब्धता के साथ सेंटर बताने एवम दिव्यागजनो को परीक्षा स्थल तक छोड़ने की व्यवस्था युवा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई ।

इस अवसर पर अभियार्थियों एवम उनके परिजनों द्वारा निशुल्क व्यवस्था के लिए युवा ब्राह्मण सभा परिवार का आभार व्यक्त किया ।

3 दिन के इस सामाजिक सहयोग कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में युवा ब्राह्मण सभा परिवार एवं मिशन डिफेंस एकेडमी के युवाओं का सहयोग रहा ,जिसमें ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ,जगराम पहलवान ,शिवचरण कमल,डॉ विनोद शर्मा ,राहुल पटेल, महेश उपाध्याय,केपी शर्मा , विजय यादव बेदू पहलवान ,शेर सिंह चौधरी , मनीष शर्मा , विष्णु शर्मा, एडवोकेट आरडी शर्मा ,रेवती दीक्षित ,लखन जोशी एवम विशाल शर्मा आदि का सहयोग रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment