ब्यावर मे शुक्रवार को धर्मशाला की छत से कूदे युवक की चिकित्सालय मे ईलाज के दौरान हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ब्यावर मे शुक्रवार को धर्मशाला की छत से कूदे युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। शराब के नशे में युवक शुक्रवार शाम 6 बजे धर्मशाला की दूसरी मंजिल से नीचे कूदा गया था। जिस पर क्षेत्रवासियों ने उसे ब्यावर चिकित्सालय मे भर्ती कराया । जहाँ ईलाज के दौरान हालत ज्यादा खराब होने पर उसे अजमेर जेऐलन मे रैपर कर दिया था । जहां शनिवार को ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई । जिस पर ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने परिजन को सूचना कर दी है। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल बॉडी को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। कारणों का भी फिलहाल अभी खुलासा नहीं हुआ है।ब्यावर सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया- मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी निहाल सिंह (33) छत से नीचे कूद गया था । वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला युवक शराब के नशे में था। ट्रेन से उतर कर बाहर आया। धर्मशाला की छत पर चढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नीचे कूद गया। जिसे पहले ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे अजमेर रेफर कर दिया। अजमेर में सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके मध्यप्रदेश में परिजन को सूचना कर दी है। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।