श्रीश्याम कृषि महाविद्यालय में आयोजित किया यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम

श्रीश्याम कृषि महाविद्यालय में आयोजित किया यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम
-नियामत जमाला-
भादरा, 22 नवंबर / यहाँ चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2021 की श्रृंखला में आज स्थानीय श्री श्याम कृषि महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान वीएचए एप डाउनलोड करवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं ने मौके पर ही एप को डाउनलोड कर इसकी जानकारी प्राप्त की। स्वीप प्रभारी ओम सुड्डा ने एप के माध्यम से वोट बनवाने,संशोधन करवाने एवम वोटर लिस्ट से सम्बन्धित समस्त जानकारी के लिए इस एप को उपयोगी बताया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान डाक्टर रविकांत शर्मा ने अपने संबोधन में इस एप को डाउनलोड कर युवाओं को इस अभियान में अपना योगदान देने का आह्वान किया। प्रोफेसर सुरेश आचार्य ने भी अपने संबोधन में अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। ‌ कार्यक्रम में अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
फोटो_ श्रीश्याम कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment