पटेल बीएड कॉलेज में किया यूथ फेस्टिवल का आयोजन

पटेल बीएड कॉलेज में किया यूथ फेस्टिवल का आयोजन
-नियामत जमाल-
भादरा, 17 नवंबर /स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल बी.एड.कॉलेज में बुधवार को यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य रतन सिंह शेखावत ने की जबकि मुख्य अतिथि स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता ओम प्रकाश सुड्डा थे।कार्यक्रम में सुड्डा ने छात्राध्यापकों वीएचए एप डाउनलोड करने एवं स्वयं के परिवार एवं अन्य साथियों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।प्राचार्य रतन सिंह ने भी इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर बलवन्त तालनियां ने वीएचए एप डाउनलोड करवा कर उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ भी मौजूद था।
फोटो_बीएड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment