गोदारा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में किया यूथ फेस्टिवल का आयोजन
-नियामत जमाला-
भादरा,20 नवंबर /मतदाता सूची पुनरीक्षित अभियान 2021 के तहत शनिवार को स्थानीय चौधरी परमाराम गोदारा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था प्रधान पृथ्वीपाल सहारण ने की जबकि मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में ओमप्रकाश सुड्डा स्वीप प्रभारी मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान नवंबर माह में आयोजित हो रहे कलैस्टर कैंप व विशेष शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए स्वीप प्रभारी श्री सुड्डा ने अधिकाधिक युवाओं के मत बनवाने व वोटर हेल्प लाइन एप की उपयोगिता की जानकारी दी व सभी के मोबाइल फोन में वीएचए डाउनलोड करवाया। इसी के साथ फार्म 6,7,8 व 8 क के बारे में बताया गया।संस्था प्रधान पृथ्वीपाल सहारण ने मतदाता जागरूकता पर विस्तार से बताया। इस दौरान प्रोफेसर धर्मपाल देहड़ू, सुनील वर्मा,सरोज,प्रीतिबाला व छात्राएं मौजूद थी।
फोटो गोदारा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य