मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। आदर्श नगर अजमेर में करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई | आदर्श नगर के गणेश नगर निवासी 18 वर्षीय युवक अभय पांडे कलर में पानी डालने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई । जिसे परिजन जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में लेकर आये । जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक युवक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है।