युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,अजमेर रामगंज थाना पुलिस ने शव को रखवाया जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र मे एक युवक की सदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई । बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति राजकुमार जो कि पहाड़गंज का रहने वाला है । वह सांसी बस्ती भगवान गंज में बंटी सांसी के घर कल रात 11 बजे के लगभग बैठकर शराब पी रहा था । उसी दौरान राजकुमार ने कमरे का दरवाजा बंद करके खुद को फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली । घटना से घबराकर बंटी और उसके चार अन्य साथी राजकुमार की लाश को ठिकाने लगाने के लिए पहाड़गंज की ओर ले जा रहे थे । उसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचित किया तो पुलिस ने पीछा किया । पुलिस को आता देख चारो बदमाश भाग छूटे , जबकि एक बंटी सासी पुलिस के हत्थे चढ गया, पुलिस ने मृतक का शव भी बरामद किया और उसे देर रात को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया है । अब पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।