मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
देसी कट्टे सहित युवक गिरफ्तार
अजमेर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशों पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध हथियारों को रखने वालों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने कल मुखबिर की इत्तला पर चौरसिया वास में दबिश देकर एक युवक को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है । आरोपी से पूछताछ जारी है । पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उक्त देसी कट्टा वह किस मकसद से लाया था । और उसे किसने इसे मुहैया कराया था।
किशनगंज थाना प्रभारी डॉ रविश सांवरिया ने बताया कि कल थाने को इतना मिली थी कि 84 आवास में रहने वाला सलमान खान देसी कट्टा लेकर घूम रहा है । तथा किसी वारदात की फिराक में है । इसकी सूचना मिलते ही एएसआई रामाकिशन तुरंत वहां पहुंचे और आरोपी को देसी कट्टे सहित दबोच लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3 / 25 के तहत मुकदमा दर्ज करके उस से बरामद हुए देसी कट्टे को जप्त कर लिया है । तथा पूछताछ जारी है।