फेसबुक पर खालिस्तान लिखने वाला युवक गिरफ्तार

फेसबुक पर खालिस्तान लिखने वाला युवक गिरफ्तार

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

अलवर जिले के शाहजहाँपुर थाना क्षेत्र के गांव जाट बहरोड में एक युवक के द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद लिख कर फेसबुक पर पोस्ट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सौरव मेघवाल जाट बहरोड को गिरफ्तार किया है ।

शाहजहाँपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया की मनीष पुत्र सुरेश कुमार जाट ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया की जाट बहरोड निवासी सौरव कुमार पुत्र मांगे राम मेघवाल के द्वारा सोशल मीडिया पर जाट बहरोड के सौरव मेघवाल का फेसबुक पर अकाउंट बना हुआ है । जिसने कुछ दिन पहले फेसबुक आईडी पर खालिस्तान जिंदाबाद लिख कर पोस्ट कर दी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिस पर मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद आज आरोपी सौरव कुमार को हिराशत में लेकर पूछताछ की जा रही है आरोपी के द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की गई आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है आखिर पूरा मामला क्या है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने , हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अपमान जनक पोस्ट करने व खालिस्तान एजेंडे के अनुसार की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

बाइट – विक्रम सिंह – थाना प्रभारी शाहजहाँपुर

Author: admin

Comments (0)
Add Comment