युवा ब्राह्मण सभा परिवार ने की सामाजिक सौहार्द की अपील , मुकदमा दर्ज करवाना समाधान नही।

युवा ब्राह्मण सभा परिवार ने की सामाजिक सौहार्द की अपील , मुकदमा दर्ज करवाना समाधान नही।

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

अलवर ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्यों को मीडिया के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि शिवाजी पार्क में कथावाचक कर रहे पंडित राकेश कुमार शर्मा के खिलाफ राजकीय कला महाविद्यालय में सह आचार्य रमेश बैरवा द्वारा भोजन नहीं करने को लेकर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है उसके तुरंत बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने शनिवार को कथावाचक को गिरफ्तार करा लिया एवं आज रविवार को न्यायालय में पेश किया गया । जहां न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया है

इस संदर्भ में युवा का टीम के सदस्य शिवाजी पार्क थाने पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की एवं न्यायालय में पीड़ित परिवार से मिले ।उन्होंने बताया साधु संत सन्यासी एवं कथा वाचक सनातन धर्म के प्रचार के का सर्वोत्तम माध्यम है जिससे भारतीय संस्कृति का प्रचार होता है एवं आमजन में भगवान और सनातन धर्म के प्रति सम्मान बढ़ता है ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना बेहद निंदनीय है हमें हमारे साधु संतों का सम्मान करना चाहिए

इस संदर्भ में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जातीय संघर्ष को बढ़ावा ना देकर सभी से सामाजिक सौहार्द बना रहे इस प्रकार की अपील की गई है ।

इस दौरान युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आकाश मिश्रा , शिवचरण कमल , डॉ विनोद शर्मा , कथावाचक के पिता महेश शर्मा , जगराम पहलवान , एड.आरडी शर्मा , विजय यादव , गौरव शर्मा , आशु मिश्रा एवम यश जोशी आदि उपस्थित रहे।

आकाश मिश्रा

Author: admin

Comments (0)
Add Comment