मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में सुव्यवस्थित संचालन हेतु मेडिकल रिलीफ सोसायटी (MRS) का गठन किया गया। नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने मनोनित पत्र जारी कर विधायक प्रतिनिधि के रूप में पूर्व में अनुशंसित प्रकाश शर्मा के स्थान पर पूर्व चेयरमैन छावनी परिषद नसीराबाद योगेश सोनी को मनोनीत किया है। जिस पर सोनी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक लाम्बा का हार्दिक आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा के समस्त कार्यक्रताओं ने सोनी को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।