योगेश सोनी बने मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान प्रदेश मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के अध्यक्ष शिवप्रसाद सोनी तोषावड के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल सोनी (झींगा) ने समाज संगठन के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए नसीराबाद निवासी पूर्व चेयरमैन योगेश सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है । सोनी को अध्यक्ष बनाये जाने पर नसीराबाद के समस्त सोनी ( स्वर्णकार) समाज सहित नगरवासियों ने हाद्धिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।