अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
मुंडावर सोडावास कस्बे व आसपास के गांवो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित बड़े हर्षोल्लास के साथ हुए । सोडावास समीपवर्ती उप डाकघर करनिकोट में प्रवर अधीक्षक अलवर जवार के निर्देशन में व सहायक अधिक्षक दक्षिणी उपखंड पीसी मीणा व गोविंद राम अवस्थी के सानिध्य में योग दिवस मंगलवार को आयोजित किया गया । करनिकोट डाकघर पोस्ट मास्टर जयदीप यादव ने सभी शाखा डाकघरों के ग्रामीण डाक सेवकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करवाएं । उधर जसाई सरपंच वीरू शर्मा , सोडावास सरपंच सीमा सरजीत चौधरी , हटूंडी सरपंच पूजा मूलचंद शर्मा , शामदा सरपंच बजरंग सिंह जादोन्न, माजरीखोला सरपंच अनिल शर्मा, झझारपुर सरपंच सुभाष मेघवाल , करनिकोट सरपंच कैलाश शर्मा , राजवाड़ा सरपंच मामचंद चौधरी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अटल सेवा केंद्र पर योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित करवाए । उधर आरसी फाउंडेशन में राजकुमार आर्य गुरुद्वारा योग के फायदे बताएं । अधिवक्ता देवेश ने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है ।