झड़वासा विद्यालय में वर्षों का रेकॉर्ड टुटा, टॉप रहा 12 वीं बोर्ड का परिणाम
दिशा, नयना व दिनेश बने झड़वासा गांव का गौरव
टॉप छात्रों की मांग, झड़वासा विद्यालय में हो विज्ञान फेकल्टी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12 वीं कला संकाय परीक्षा परिणाम में रहा अब तक का बेहतर परिणाम।
व्याख्याता हेमराज मेघवंशी, वरिष्ठ अध्यापक महेश कच्छावा व रामदेव जांगिड़ ने बताया की झड़वासा सीनियर विद्यालय के 12 वीं कक्षा में कुल 41 छात्र है । जिनमे से प्रथम 17, द्वितीय 15 व तृतीय स्थान पर 7 रहे । इस प्रकार 95.12 प्रतिशत परिणाम रहा । जिनमे से 6 छात्रों को 75 प्रतिशत से ऊपर अंक मिले , साथ ही 3 बालिका गार्गी पुरष्कार की भी पात्र है।
जिसमें सबसे टॉप तीन में दिशा कंवर पुत्री दुर्गा सिंह गौड को 91 प्रतिशत, दिनेश पुत्र प्रह्लाद गुर्जर 89.04 प्रतिशत व नयना पुत्री रंगलाल मोटिस ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झड़वासा कस्बे के गौरव बने । उक्त प्रतिभावन छात्र के सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों को व्यख्याता हेमराज मेघवंशी ने टॉप छात्रा को 1100/- रुपये नकद पुरष्कार देने की घोषणा भी की । महेश चंद कच्छावा व रामदेव जांगिड़ सहित तीनो शिक्षकों ने उत्कृष्ट छात्रों को आगे पढ़ाई नियमित रखने पर हर सम्भव मदद का भी भरोसा दिलाया।
साथ ही उक्त टॉप तीनों छात्रों सहित कक्षा 11 वीं में आंजना जांगिड़ 77 प्रतिशत, रक्षा कंवर 76 प्रतिशत व अंजू जाट 75 प्रतिशत अंको से उतीर्ण को एक एक श्रीफल व पेन देकर माला पहनाकर सम्मान किया।
सभी उतीर्ण छात्रों ने अपने अभिभावक व गुरुजनों को दिया उतीर्ण होने का श्रेय दिया ।
इसके साथ साथ 12 वीं व 11 वीं के सभी छात्र व छात्राओं ने झड़वासा विद्यालय में विज्ञान फेकल्टी खोलने की पुरजोर तरीके से मांग की।