सामाजिक नेता कालवी को दी जायेगी पुष्पांजलि

राजपूत छात्रावास में आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा

सामाजिक नेता कालवी को दी जायेगी पुष्पांजलि

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सामाजिक न्याय मंच के प्रदेश संयोजक श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष प्रधान संरक्षक ठाकुर लोकेंद्र सिंह कालवी की पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कुंदन नगर स्थित परमवीर मेजर शैतान सिंह राजपूत छात्रावास अजमेर मे शुक्रवार,17 मार्च , शाम 5 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा ।
श्री राजपूत करणी सेना के पूर्व प्रदेश महासचिव व भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंवर दशरथ सिंह सकराय ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में राजपूत समाज के समस्त संगठनो पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक,धार्मिक वह राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि ठाकुर लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment