पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुण्डवार जाट बहरोड मे मण्डल अध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री उमेद भाया ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन जन सेवा के लिए समर्पित रहा । उनके जीवन से सभी कार्यकर्ता को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर मण्डल महामंत्री आभास शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जन आक्रोश यात्रा से जुड़े । इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सानोली, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेहलता यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता वेद प्रकाश दादा, बुथ अध्यक्ष रोहिताश्व , सत्यनारायण, मोनू , सुदेशना , सीमा मानसिंह और सावित्री सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

Author: admin

Comments (0)
Add Comment