देरांठू मे वर्ल्ड बायोफ्यूल डे मनाया , बायोमास से सीएनजी व बाँयो फर्टिलाइजर से अब बनेगा भविष्य का ईंधन

.*देरांठू मे वर्ल्ड बायोफ्यूल डे मनाया , बायोमास से सीएनजी व बाँयो फर्टिलाइजर से अब बनेगा भविष्य का ईंधन*
——————————
*अन्नदाता बनेगा अब उर्जा दाता- विजयवर्गीय*
——————————
*मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर*
——————————
अजमेर । पर्यावरण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है।
सस्टनेबिलिटी हमारे समाज के लिए पर्यावरण पर कम से कम प्रभाव के साथ मौजूदा गति से आर्थिक विकास की जरूरतों को पूरा करने का एक दीर्घकालिक लक्ष्य है। लेकिन यह प्राकृतिक दुनिया और इसकी नाजुक पारिस्थितिकी को संरक्षित करने से कहीं अधिक है। यह व्यवसायों और सरकारी संस्थाओं की वृद्धि और विकास को सक्षम करने के बारे में है ताकि समाज के सभी हिस्से यह सुनिश्चित करने के लिए सद्भाव से काम करें कि आने वाली पीढ़ियों के पास जीवित रहने के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधन हों।
गोविन्द कृपा बायोफार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी नसीराबाद द्वारा देरांठू में *वर्ल्ड बायोफ्यूल डे* के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए बुधराम जाट ने कही । जाट ने बताया कि
हमारे ग्रह और पानी और हवा जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सस्टनेबिलिटी महत्वपूर्ण है। एक स्थायी भविष्य का निर्माण और जीवन जीने के स्थायी तरीके अपनाने से प्रदूषण कम होगा और पौधों और जानवरों के आवासों की रक्षा होगी।
भारतवर्ष का किसान परंपरागत खेती और मानसून पर निर्भर रहकर दयनीय स्थिति में पहुंच गया है , परंतु अब यह स्थित बहुत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है ओर भारत का किसान अपने खेतों में ऊर्जा की खेती करने वाला है ।
महेंद्र चौधरी ने बताया कि भारतवर्ष की हर तहसील में बायोमास से सीएनजी और बाॅयो फर्टिलाइजर बनाने के प्लांट की स्थापना कर रहे है । इसके लिए कच्चा माल नेपियर या हाथी घास होता है जो गन्ना और बाजरे का संकर किस्म है । इसे एक बार बो देने पर सात से आठ साल तक लगातार फसल मिलती रहती है । इसको कम पानी की आवश्यकता होती है और यह पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है । इसकी प्रति वर्ष प्रति हेक्टेयर एक हजार टन तक फसल ली जा सकती है । इसे खरीदने की भी सुनिश्चितता है।
जब तक बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना हो नैपियर घास से बायो कोल बनाने के संयंत्र की स्थापना कर रहे है ।
नसीराबाद के प्रोजेक्ट ऑनर ने बताया कि इसके लिए फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया जायेगा । जिसमें तहसील के सभी किसानों को सदस्य बनाया जाएगा । इस प्रोड्यूसर कंपनी को सीधे प्रोजेक्ट की लाभप्रदता से जोड़ा जाएगा ।
समारोह में सेठी सिह रावत, आनंद वैष्णव , नौरत मल चौधरी, कानाराम जाट , दिनेश चौधरी, शिवलहरी वैष्णव, कालू राम जाट, देवकरण चौधरी, हरेन्द्र गुर्जर सहित बडी संख्या मे किसान उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment