भाजपा श्रीनगर मण्डल की कार्यसमिति बैठक कल बालाजी की बगीची श्रीनगर में

भाजपा श्रीनगर मण्डल की कार्यसमिति बैठक कल बालाजी की बगीची श्रीनगर में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार भाजपा श्रीनगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं , जिला पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारियों , जिला परिषद सदस्य , पंचायत समिति सदस्य , पूर्व मंडल अध्यक्ष , पूर्व प्रधान , पूर्व मंडल पदाधिकारी , बूथ अध्यक्ष , शक्ति केंद्र प्रभारीयो को अवगत कराया कि भाजपा श्रीनगर मण्डल कार्यसमिति की अति आवश्यक बैठक प्रदेश अजमेर देहात के निर्देशानुसार 20 नवम्बर, रविवार को बालाजी की बगीची बस स्टैंड श्रीनगर मे प्रातः 10.30 बजे बैठक रखी जा रही है। श्री नगर मण्डल अध्यक्ष के के जोशी ने बताया कि
यह बैठक आगामी
जन आक्रोश यात्रा को समर्पित रहेगी । जिसमें यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि इस बैठक को विशेष बैठक करते हुऐ सभी स्तर के वरिष्ठ जनो को अपेक्षित किया गया है।
बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी । जिसमे जनाक्रोश यात्रा की मण्डल समिति बनाना एवं समिति के साथ बैठकर रूट चार्ट बनाना, उसमे कोंन-कोन से ग्राम पंचायत पर चौपाल व स्वागत करना साथ ही इस को सफल बनाने हेतु क्या-क्या करना चाहिए उस पर विचार करना है । जोशी ने मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्ष से निवेदन है कि सभी अपने अपने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को व्यक्तिगत सूचना देते हुए बैठक में बुलाए।
साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश जिला व्यापी बस्ती सम्पर्क अभियान चल रहा है, जिसमे सभी को मंडल के सभी बूथों पर भी विशेष अभियान चलाएंगे ।
के के जोशी तिहारी
मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर व महावीर मेघवंशी
मण्डल महामंत्री श्रीनगर
ने जानकारी दी कि इस बैठक हेतू देवी शंकर भूतड़ा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष , रामस्वरूप लांबा नसीराबाद विधानसभा , जीतमल प्रजापत विधानसभा समन्वयक एवम अजमेर देहात महामंत्री , वीरभद्र सिंह राठौड़ मण्डल प्रभारी श्रीनगर , ताराचंद रावत जनाक्रोश यात्रा विधानसभा नसीराबाद संयोजक को आमंत्रित किया गया है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment