मऊ में ईंट-भट्ठे पर मिला मजदूर का शव
संवाददाता : धीरज कुमार सिंह
एक दिन पहले काम पर जाने के लिए घर से निकला, दूसरे दिन ईंट-भट्ठे पर मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ईंट-भट्ठे पर पड़ा था शव
बता दें कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली निवासी 30 वर्षीय रामभरत प्रजापति पुत्र रामबदन प्रजापति मंगलवार की शाम खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन बुधवार की दोपहर एक बजे तक घर नहीं पहुंचा। बकरी चरा रहे छोटे बच्चे खेलते-खेलते चोरपा खुर्द हथिनी भट्ठे पर बने मजदूरों के कटरेन में पहुंच गए। बच्चों ने देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।