अद्भुत पहल:- शिक्षाविद् श्री मेहताब सिंह चौधरी की अनूठी पहल

अद्भुत पहल:- शिक्षाविद् श्री मेहताब सिंह चौधरी की अनूठी पहल

15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक खास और अनूठी पहल मे भागीदारी सुनिश्चित करें!

सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत

बानसूर- बानसूर पंचायत समिति के निकटवर्ती ग्राम चूला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूला के संस्था प्रधान व ग्रीन बर्ड्स फाउंडेशन के प्रेरक श्री मेहताब सिंह चौधरी व ग्रीन बर्ड्स फाउंडेशन के तत्वाधान में एक अनूठी पहल की गई है इस मुहिम के प्रभारी श्री मेहताब सिंह चौधरी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप अलवर जिले के किसी भी विद्यालय में कार्यरत और बच्चों को गर्मियों में परिंडे लगाने,पौधों में पानी देने,जंगली जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते है तो आप हमारे कार्यालय में नि:शुल्क परिंडे प्राप्त कर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं!

एक छोटा सा संदेश बच्चों को
प्रकृति से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा!

इस अनूठी पहल से बच्चों व आम आदमी को पानी और पर्यावरण का महत्व ही समझ नही आएगा,बल्कि बेजुबान पक्षियों,जानवरों के लिए परिंडे लगाकर अपनी मानवीय संवेदना प्रकट कर सकेगा!

Author: admin

Comments (0)
Add Comment