रामसर मे वन्डर सीमेंट की राज मिस्री ओर ठेकेदारों की प्रशिक्षण मीटिंग हुई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती रामसर-कस्बे के करीमन बिल्डर्स शॉप पर वन्डर सीमेंट की राज मिस्री ओर ठेकेदारों की प्रशिक्षण मीटिंग रखी गई । जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रामसर के सरपंच जालिम सिंह सिसोदिया, ग्राम पंचायत मावशिया के सरपंच उगमा भील,पंचायत समिति सदस्य सलामुद्दीन पंवार थे । प्रशिक्षण में नागौर ओर अजमेर डिपो के इंचार्ज सतीश सोमाणी , अजमेर ऑफिस हैड् कुणाल शर्मा व अजमेर जिले के तकनीकी विभाग के हेड पालीवाल थे । प्रशिक्षण में वन्डर सीमेंन्ट की गुणवत्ता के बारे में ओर एक्ट्रीम सीमेंट के बारे में बताया गया । साथ ही राज मिस्त्री ओर ठेकेदारों को वन्डर सीमेंट की कन्यादान में 21000 हजार देने की स्कीम ओर बच्चों को 12 वी मे 75% लाने वाले बच्चों को 5000 हजार पढ़ाई के लिए छात्रवर्ती देने की स्कीम बताई गई । मीटिंग मे रामसर,तिलाना, कुराड़ी, नवाब,मोराझड़ी,अहेड़ा,बहेडा ,नेपाली,केसरपुरा,मावशिया,केरिया खुर्द ,खेड़ा ग्राम के राज मिस्री ओर ठेकेदार उपस्थित थे । कार्यक्रम का सचालन वन्डर डीलर दिलबाग खान,ओर अमरुद्दीन पंवार ने किया कार्यक्रम समाप्ति पर सभी को इनाम ओर खाने की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम में गांव के पूर्व सरपंच पिरु लाल भील,वरिष्ठ पत्रकार इकरामुद्दीन चौहान,पूर्व उप सरपंच फकरुद्दीन गहलोत उपस्थित रहे ।